Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

बॉम्बे हाई कोर्ट से राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

पोर्न रैकेट मामल में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। गौरतलब है कि पोर्न फिल्म रैकेट मामले में मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने FIR जुलाई 2020 में दर्ज की थी। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने इसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इसके पहले राज कुंद्रा को मुंबई अपराध शाखा ने जुलाई में एक मोबाइल ऐप के माध्यम से पोर्न फिल्मों के निर्माण और वितरण के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में सितंबर में उन्हें जमानत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *