Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

नालंदा में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में फूटा बम, सुरक्षा में भारी लापरवाही

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार भारी चूक हुई है। इस बार नालंदा में ऐसा हुआ है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बम फोड़ा गया। इससे पहले 27 मार्च को पटना के बख्तियारपुर में नीतीश कुमार मुक्का मारा गया था। पिछले कुछ दिनों से सीएम नीतीश लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे रहे हैं, इसी सिलसिले में वो नालंदा में थे, जहां बम फोड़े जाने की घटना हुई है। हालांकि नीतीश कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं।

नीतीश से 15-18 फीट की दूरी पर फूटा बम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में भारी लापरवाही देखने को मिली है। नालंदा के उनके कार्यक्रम में बम फोड़ा गया। नीतीश के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ये घटना घटी। सिलाव के गांधी हाई स्कूल में जन संवाद कार्यक्रम चल रहा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से महज 15-18 फीट की दूरी पर बम फोड़ा गया। इसके बाद सीएम के कार्यक्रम वाले पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। इस सिलसले में सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मयों ने एकआदमी को पकड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *