Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

UK ने 6 अफ्रीकी देशों में आने वाली फ्लाइट्स सस्पेंड की

दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिले कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए WHO ने शुक्रवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई है। ब्रिटेन के साइंटिस्ट्स ने भी बोत्सवाना में मिले नए वैरिएंट को लेकर चेतावनी दी थी। इसमें 32 म्यूटेशन हो रहे हैं, जिस वजह से वैक्सीन भी इसके खिलाफ कारगर नहीं है। यह वैरिएंट अपने स्पाइक प्रोटीन में बदलाव कर काफी तेजी से फैल रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज ने बताया है कि देश में इस वैरिएंट के अब तक 22 केस मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है और इसे वैरिएंट ऑफ सीरियस कंसर्न बताया है। WHO में कोरोना मामले की तकनीकी प्रमुख डॉ मारिया वान केरखोव ने कहा- हमें इस वैरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मल्टिपल म्यूटेशन की वजह से वायरस के के बिहेवियर में बदलाव हो रहा है और यह चिंता की बात है।

6 अफ्रीकी देशों के लिए हवाई यात्रा पर रोक
ब्रिटेन ने नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अफ्रीका के 6 देशों आने वाली फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है। इन देशों में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिंबाब्वे, लिसोथो और एसवाटिनी शामिल हैं। ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी साजिद जाविद ने बताया कि, देश की हेल्थ एजेंसी नए वैरिएंट की जांच कर रही है। हमें और डेटा की जरूरत है, लेकिन हम अभी सावधानी बरत रहे हैं। इन 6 अफ्रीकी देशों को रेड लिस्ट में डाला जाएगा और ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन में रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *