स्टील नहीं, तांबे के लोटे में रखा पानी पीकर करें डायबिटीज कंट्रोल
डायबिटीज आज के समय का वह रोग है जो व्यक्ति को धीरे – धीरे ना केवल मार देता है। बल्कि यह व्यक्ति को कई दूसरी बीमारियों की चपेट में भी ला देता है। डायबिटीज की वजह से लोगों की किडनी और आंखों की रोशनी तक चली जाती है। हम सभी जानते हैं कि यह बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकती। लेकिन इसे मैनेज किया जा सकता है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करके रखने के लिए एक्सरसाइज, डाइट और दवा तीनों का ध्यान रखना होता है।
ज्यादातर एक्सपर्ट मरीज को इस दौरान लो कार्ब्स और हाई फाइबर युक्त पदार्थ के सेवन की सलाह देते हैं। इसके अलावा आयुर्वेद विज्ञान लोगों को तांबे के बर्तन का पानी पीने की भी सलाह देता है। आयुर्वेद के मुताबिक तांबे के बर्तन में रखा गया पानी पीने से ना केवल ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना आसान हो जाता है। बल्कि डायबिटीज के कारण होने वाली कई दूसरी जटिलताओं के खतरे को भी कम किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं आखिर कैसे महज एक बर्तन का पानी आपकी डायबिटीज को मैनेज कर सकता है।
तांबा या कॉपर हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ है। जो हमारे शरीर के अंदर 50 से ज्यादा एंजाइमी प्रक्रियाओं के कामकाज में सहायता करता है। वहीं तांबे के बर्तन के पानी की पैरवी भारत में आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से की जाती है। कॉपर के अंदर मौजूद कई गुणों के आधार पर ही इसे डायबिटीज मैनेज करने में कारगर माना जाता है।
हम सभी जानते हैं कि हमारा शरीर तांबे का उत्पादन नहीं कर सकता और यह हमारे शरीर के लिए जरूरी भी है। ऐसे में डाइट के अलावा तांबे के बर्तन का पानी पीने से बेहतर क्या विकल्प हो सकता है।