Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

देश में नए साल की धूम:PM मोदी ने देशवासियों की अच्छी सेहत की कामना की

नया साल 2023 का आगाज हो चुका है। महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर, वाराणसी के अस्सी घाट में सुबह होते ही साल की पहली आरती हुई। ऐतिहासिक स्थलों और टूरिस्ट स्पॉट पर लोगों की काफी भीड़ रही। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए साल के स्वागत का उत्साह इतना था कि लोगों में कोरोना का खौफ तक नहीं दिखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू ईयर के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा- 2023 आप सभी के लिए आशा, खुशी, अच्छी सेहत और कामयाबी से भरा हो। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश के लोगों और विदेश में रह रहे भारतीयों को नए साल की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *