Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

26 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, भीषण गर्मी और लू के चलते सीएम भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

रायपुरः छत्तीसगढ़ में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूलों के खुलने की तिथि को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बघेल ने कहा है कि सभी स्कूलों को 26 जून तक बंद रखा जाए। प्रदेश में पड़ रही गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। इसलिए 26 जून के बाद प्रदेश के सभी स्कूल नियमित खोले जाएंगे।

इससे पहले छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी के बाद 16 जून से स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया था। लेकिन पूरे प्रदेश में गर्मी और लू के प्रकोल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के साथ आज सभी स्कूलों को 26 जून तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। यानी कि अब स्कूल 27 जून से खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *