Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

बहादुर कलारिन जयंती पर होगा ऐच्छिक अवकाश:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक विशेष घोषणा की है। उन्होंने बहादुर कलारिन की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश का प्रावधान करने का ऐलान किया है। रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित ग्राउंड में कलार समाज के कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम में कहा कि समाज कोई भी हो शिक्षा जरूरी है । शिक्षा से जो नाता तोड़ेगा वह पिछड़ेगा ।समाज की इकाई व्यक्ति है हम पिछले 4 साल में व्यक्ति को केंद्र में रखकर सरकार की योजनाएं शुरू कर रहे हैं और इस पर सफलतापूर्वक काम किए जा रहे हैं। प्रदेश स्तरीय कलार महा सम्मेलन 2023 का आयोजन रायपुर में किया गया है जिसका छत्तीसगढ़ के कलार समाज ने आयोजन किया है इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *