अफ्रीका में 10 साल में 9 देशों में 12 बार तख्तापलट

अफ्रीकी देश सूडान में सेना की ओर से तख्तापलट किए जाने के बाद अमेरिका ने उसकी 5250 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता रोक दी है। अफ्रीका में एक दशक में गिनी, माली समेत 9 देशों में एक दर्जन बार तख्तापलट हो चुका है। यहां जानते हैं कि 10 साल में किन अफ्रीकी देशों में कब तख्तापलट हुआ

सूडान में तीन साल में दूसरी बार, माली में 9 साल में तीन बार हो चुका तख्तापलट

  • सूडान, 25 अक्टूबर 2021 सशस्त्र सेना ने सत्ता पर कब्जा कर प्रधानमंत्री को बंधक बना लिया।
  • गिनी, सितंबर 2021 सेना ने सत्ता कब्जे में लेकर राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ्तार किया।
  • जिम्बाब्वे, नवंबर 2017: राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को अपदस्थ होते ही 37 साल का शासन खत्म।
  • माली, मई 2021: सेना से जनता के चुने हुए नेताओं से सत्ता अपने हाथ लेकर अंतरिम सरकार बना ली।
  • बुर्किना फासो, सितंबर 2015: राष्ट्रपति माइकल कफंदो को सुरक्षा कमांडो ने अपदस्थ किया।
  • चाड़, अप्रैल 2021: राष्ट्रपति इदरिस डेबी के निधन के बाद उनके बेटे ने सत्ता कब्जे में ले ली।
  • मिस्र, जुलाई 2013: लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए मोहम्मद मुर्सी को सेना ने अपदस्थ किया।
  • माली, अगस्त 2020: राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर को संसद भंग होते ही इस्तीफा देना पड़ा।
  • मध्य अफ्रीकी गणराज्य, मार्च 2013: सेलेका नामक विद्रोहियों ने फ्रांकोइस को अपदस्थ कर दिया।
  • सूडान, अप्रैल 2019: तानाशाह उमर अल-बशीर के खिलाफ विद्रोह। सेना ने उनके 30 साल के शासन का अंत किया।
  • गिनी बिसाऊ, अप्रैल 2012: सेना ने अंतरिम राष्ट्रपति रैमुंदो पेरीरा को अपदस्थ कर सत्ता हथिया ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *