फीचर्डविदेश

हमास के खिलाफ जंग में गाज़ा में अब तक 80 इज़रायली सैनिकों की मौत

इज़रायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद जो युद्ध शुरू हुआ था, उसका अंत अभी भी नहीं हुआ है। हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक एक हफ्ते का विराम विराम ज़रूर लगा पर उसके खत्म होने के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। इज़रायली सेना ने इस बात का दावा किया कि युद्ध विराम के खत्म होने के करीब एक घंटे पहले गाज़ा की तरफ से दागे गए एक रॉकेट को इज़रायली के मिसाइल डिफेंस सिरटम ने रोका। ऐसे में युद्ध विराम खत्म होते ही इज़रायली सेना ने भी गाज़ा पर फिर हमले शुरू कर दिए और वो भी और तेज़ी से। इज़रायली सेना के हमलों में अब तक 16 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। पर इज़रायली सेना के सैनकों को भी इस जंग में अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *