साढ़े 4 साल में हमने 92% वादे पूरे किए

पंजाब के CM पद से इस्तीफा देने के डेढ़ महीने बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान अमरिंदर साढ़े 4 साल का रिपोर्ट कार्ड दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने लगभग सभी वादे पूरे किए हैं। जो रह गए, वो मार्च तक पूरे कर लेने थे। उन्होंने कहा कि जब पंजाब कांग्रेस में कलह को लेकर खड़गे कमेटी बनी तो मैंने उन्हें यह सब बताया। फिर सोनिया गांधी से मीटिंग में भी इसकी जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा कि हाईकमान का 18 पॉइंट का एजेंडा कोई मुद्दा ही नहीं है।

वहीं, यह भी माना जा रहा है कि इस दौरान अमरिंदर कांग्रेस छोड़ने का औपचारिक ऐलान करेंगे। वहीं, प्रेस कान्फ्रेंस के बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। जहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। माना जा रहा है कि अब वह आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। जिसमें विवादित कृषि सुधार कानूनों का हल निकाला जाएगा।

कैप्टन नई पार्टी की घोषणा भी कर सकते हैं। इसमें उनके सलाहकार सेवामुक्त लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल की अहम भूमिका होगी।

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बयान ने भी पार्टी की सियासी गर्मी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके मित्र थे, हैं और रहेंगे। नई पार्टी बनाने के बाद भी कैप्टन उनके मित्र रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *