प्रियंका गांधी गिरफ्तार, लखीमपुर खीरी मामले में सियासी घमासान तेज

सीतापुर
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है। पीड़ितों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अब उनके ऊपर धारा 144 का उल्लंघन और शांतिभंग की आशंका सहित तमाम धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें मैजिस्ट्रेट के सामने ले जाया जा रहा है। इधर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

सैकड़ों कांग्रेसी पहुंचे
प्रियंका की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर सैकड़ों कांग्रेसी सीतापुर में पीएसी गेट पर पहुंच गए जहां प्रियंका को हिरासत के बाद नेताओं को किया गया नजरबंद
कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा भी गिरफ्तारी देने वहां पहुंचीं। जिन्हें रोकने के लिए भारी महिला फोर्स लगाया गया। लखीमपुर की ओर जा रहे कांग्रेसियों को सीतापुर या अन्य जिलों में ही रोक लिया गया है। कई नेताओं को उनके घर में नजरबंद रखा गया है।रखा गया था। कांग्रेसी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इधर पुलिस-प्रशासन ने मामला तूल पकड़ता देखकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *