Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

सामंथा के नागा चैतन्य से तलाक पर बोले उनके पिता जोसफ प्रभु

सामंथा और नागा चैतन्य ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपने तलाक की ख़बरों पर मोहर लगा दी थी। उनके इस फैसले से उनके फैन्स के साथ परिवार वाले भी दुखी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा के पिता जोसफ प्रभु ने सामंथा-नागा के सेपरेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने नागा और सामंथा की शादी टूटने की खबर सुनी तो उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। वो चाहते हैं कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाए और उन्होंने सामंथा को ये भी समझाने की कोशिश की कि वो तलाक के फैसले पर दोबारा सोचें।

नागा के पिता नागार्जुन ने भी दिया था रिएक्शन

पिछले दिनों नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन अक्किनेनी ने भी बेटे और सामंथा के तलाक की खबर पर अपना दुख जाहिर किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, दुखी मन से मुझे ये कहना पड़ रहा है कि सैम और चाई (नागा चैतन्य) के बीच जो कुछ भी हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पति और पत्नी के बीच जो भी होता है वो काफी पर्सनल है। सैम और चाई मेरे बेहद अजीज हैं। मेरा परिवार सैम के साथ बिताए पलों को हमेशा याद रखेगा और वो हमेशा हमारे लिए खास रहेंगी। भगवान दोनों को शक्ति प्रदान करे।

सामंथा-नागा ने अनाउंस किया था तलाक

सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए- कई विचार-विमर्श और विचारों के बाद मैंने और चाई (नागा चैतन्य) ने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *