पिछले एक साल में हर महीने पांच अरबपति बने, वेम्बु और नकरानी जैसे नौजवानों ने किया कमाल

नई दिल्ली
Hurun Rich LIst 2021: आईआईएफएल वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2021 (IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021) आ गई है। देश के अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) लगातार 10वें साल टॉप पर बने हुए हैं।

26 यूनिकॉर्न के 46 संस्थापक
अगर बात आईआईएफएल इंडिया रिच लिस्ट 2021 की करें तो 26 यूनिकॉर्न के 46 संस्थापक इस साल देश के सबसे 100 रईस लोगों में शामिल हुए हैं। इनमें बायजू रवींद्रन, जोहो के श्रीधर वैंबू, भारत पे के शाश्वत नकरानी जैसे युवा शामिल हैं। hurun इंडिया रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शीर्ष पायदान पर जगह बनाई है। बायजू रवींद्रन और उनके परिवार की संपत्ति ₹24,300 करोड़ पर पहुंच गई है जिसकी वजह से वे भारत के 100 सबसे रईस लोगों में से 67 वें नंबर पर हैं। कोरोना संकट के दौर में पिछले 1 साल में उनकी संपत्ति 19% बढ़ी है।

Zscaler के जय चौधरी
करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के शीर्ष 10 रईसों में जगह बनाने वाले Zscaler के जय चौधरी 62 साल के हैं। देश के 10 अमीरों की सूची में जय चौधरी दसवें स्थान पर हैं। जय चौधरी ने भारत और अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में साम्राज्य स्थापित किया है। जय चौधरी साइबर सिक्योरिटी फर्म Zscaler के मालिक हैं, जिसकी वैल्यू आज 28 बिलियन डॉलर है। पिछले साल भर में उनकी संपत्ति 85% बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *