फीचर्डविदेश

भारत ही नहीं, अमेरिका में भी लोगों की घुसपैठ करवा रहे पाकिस्तानी

वॉशिंगटन
अमेरिका ने पाकिस्तानी ह्यूमन ट्रैफिकर आबिद अली खान पर 1 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान किया है। आबिद अली अमेरिका में अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले लोगों का सबसे बड़ा रैकेट चलाता है। वह अमेरिका जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को पैसे के बदले बिना किसी कागजात के यात्रा की व्यवस्था करता है। बताया जा रहा है कि उसने पिछले कई साल में सैकड़ों लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजा है।

पाकिस्तानी तस्कर और नेटवर्क पर 1-1 मिलियन का इनाम
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका ने मानव तस्कर आबिद अली खान के नेटवर्क को बंद करने के लिए 2 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान किया है। इसमें से एक मिलियन आबिद अली खान के बारे में सूचना देने, गिरफ्तारी और दोषसिद्धि के लिए है। इस राशि मे बाकी का एक मिलियन उसके मानव तस्करी नेटवर्क की जानकारी देने के लिए है।

अमेरिका बोला- लोगों का फायदा उठाते हैं ये तस्कर
नेस प्राइड ने कहा कि आबिद अली खान के मानव तस्करी जैसे संगठन कमजोर और जरूरतमंद आबादी का लाभ उठाते हैं। ये लोग खुद तो जोखिम उठाते ही हैं, साथ में तस्करी किए जा रहे व्यक्तियों को गंभीर रूप से खतरे में डालते हैं। अमेरिका में तस्करी करने वाले लोग अक्सर दक्षिण और मध्य अमेरिका के खतरनाक रास्तों से होकर घुसपैठ करते हैं। इसमे ये लोग कई दिनों तक पैदल भी चलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *