Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

मार्सेइल और नीस के बीच फुटबॉल मैच में चले लात-घूंसे

फुटबॉल के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तनातनी तो होती रहती है। कभी-कभी छोटी सी झड़प एक बड़ी घटना का रूप ले लेती है। ऐसा ही कुछ फ्रेंच लीग-1 के दौरान देखने को मिला। नीस और मार्सेइल के बीच हुए मैच में दर्शक और खिलाड़ी भिड़ गए। इस दौरान दर्शक मैदान पर घुस गए और जमकर लात-घूंसे चले। दर्शकों ने खिलाड़ियों पर बोतलें भी फेकीं।

मैच के 76वें मिनट में हुई घटना
यह मैच एलियांज रिविएरा स्टेडियम में खेला जा रहा था। मैच के 76वें मिनट में नीस के फैंस मार्सेइल के खिलाड़ियों पर बोतल फेकने लगे। इसके बाद मार्सेइल से खेलने वाले फ्रेंच खिलाड़ी दिमित्री पायेट ने जवाब देते हुए बोतल को नीस के फैंस पर फेक दिया। इससे फैंस और गुस्से में आ गए और वे मैदान में घुसने लगे।

सिक्योरिटी गार्ड्स भी नहीं रोक पाए
इसके बाद यलो वेस्ट में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने फैंस को रोकने की कोशिश की, पर वे नाकाम रहे। इसके बाद फैंस और खिलाड़ियों के बीच जमकर विवाद हुआ और लात-घूंसे चले। इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद मार्सेइल की टीम ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए मैच को रीस्टार्ट करने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *