फीचर्डव्यापार

GDP डेटा से सेंसेक्स गदगद, बने नए रेकॉर्ड, आज इस समय खुलेगा शेयर बाजार

नई दिल्ली: गुरुवार को आए शानदार जीडीपी आंकड़ों और विदेशी निवेशकों की बाइंग से शुक्रवार को बाजार में तेजी आ गई। हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में बाजार ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ। जीडीपी आंकड़ों और विदेशी निवेशकों का आकर्षण बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई लेवल हासिल किया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 प्रतिशत उछलकर 73,745.35 अंक पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है। कारोबार के दौरान यह 1,318.91 अंक यानी 1.81 प्रतिशत तक उछलकर 73,819.21 के रिकॉर्ड इंट्रा-डे शिखर पर भी पहुंच गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 355.95 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 22,338.75 के नए समापन स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 370.5 अंक की तेजी के साथ 22,353.30 के नए इंट्रा-डे स्तर को भी छुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *