Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, June 30, 2026
Latest:
खेल

बार्सिलोना का साथ छोड़ मेसी ने पीएसजी का दामन थामा

पेरिस
अपने करियर के शुरू से लेकर अब तक बार्सिलोना (FC Barcelona) की तरफ से खेलने वाले लियोनेल मेसी (Lionel Messi) अपने नए क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) से जुड़ गए हैं। मेसी को अपने दोस्त और स्टार स्ट्राइकर नेमार (Neymar) से कम वेतन मिलेगा।

अर्जेंटीना के 34 वर्षीय फारवर्ड मेसी ने मंगलवार को पीएसजी के साथ दो साल का करार किया। इसमें तीसरे साल का विकल्प भी रखा गया है। पीएसजी शनिवार को स्ट्रासबोर्ग के खिलाफ मैच से पहले पार्क डेस प्रिंसेस स्टेडियम में 50 हजार दर्शकों के सामने मेसी का परिचय कराएगा।

मेसी ने रविवार को बार्सिलोना से अश्रुपूर्ण विदाई ली थी। उनका कुल वेतन 35 मिलियन यूरो (लगभग तीन अरब रुपये) होगा जो नेमार (37 मिलियन यूरो यानि लगभग तीन अरब 22 करोड़ रुपये) से कम है।

मेसी के आने से पीएसजी के पास अब दुनिया का सबसे मजबूत आक्रमण हो गया है। उसके आक्रमण में अब मेसी, नेमार, अर्जेंटीना के एंजेल डि मारिया और फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलन एमबापे शामिल हैं।

मेसी ने कहा, ‘क्लब से जुड़ा सब कुछ फुटबॉल की मेरी अपेक्षाओं से मेल खाता है। मैं क्लब और प्रशंसकों के लिए कुछ विशेष हासिल करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *