साउथ अफ्रीका तैयार हो जाए, टीम इंडिया फिर लिखने वाली है ’84’ और ’94’ जैसी कहानी
नई दिल्ली: महिला वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हैं. वाइजैग के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले टीम इंडिया,साउथ अफ्रीका को 84 और 94 के फेर में फंसाती दिख सकती है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये 84 और 94 का फेर है क्या? तो इन दोनों नंबरों का कनेक्शन भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना से है. ये कनेक्शन अगर जुड़ गया तो साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक तो लगा ही देगी. उसके अलावा महिला वर्ल्ड कप में वो होता भी दिख सकता है, जो इतिहास में इससे पहले सिर्फ 2 ही बार दिखा है.
