पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी होने के हैं कई फायदे, टैक्स भी बचता है और कई तरह के चार्ज भी नहीं लगते!
Tax Benefits To Women: महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए तमाम क्षेत्रों में उन्हें कुछ विशेष सुविधाएं या अधिकार दिए जाते हैं। इसी तरह इनकम टैक्स में भी महिलाओं को कुछ खास फायदे (Tax Rebate to Women) दिए गए हैं, बशर्ते उनके नाम पर प्रॉपर्टी (Property tax benefits to women) हो। इनकी मदद से महिलाएं थोड़ा सा कैल्कुलेशन कर के अधिक टैक्स बचा सकती हैं। यानी देखा जाए तो टैक्स बचाने के मामले में महिलाएं पुरुषों से भी अधिक टैक्स बचा सकती हैं, बस उसके लिए थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। यहां पुरुषों के लिए एक बड़ी टिप ये है उनकी पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी होने से उनके काफी पैसे बच सकते हैं।
महिलाओं को तो होम लोन भी सस्ती दरों पर मिलता है। वहीं अगर यही होम लोन पुरुष लें तो उन्हें इसके लिए अधिक ब्याज चुकाना होता है। जैसे भारतीय स्टेट बैंक महिलाओं को होम लोन लेने पर 0.05 फीसदी यानी 5 बेसिस प्वाइंट की छूट देता है। हालांकि, ये जरूरी है कि जिस घर के लिए होम लोन लिया जा रहा है, वह भी महिला के नाम पर ही हो, तभी ये फायदा मिल सकेगा।