छोटी उम्र, बड़ी उम्मीदें- मनु भाकर से सोने पर निशाने की आस
पुणे
मनु भाकर होना आसान नहीं है। 19 साल की उम्र में जब कई युवा अभी तक अपने करियर की राह चुनने में व्यस्त हैं वहीं मनु के कंधों पर देश के लिए ओलिंपिक पदक लाने का दारोमदार है।
मनु तोक्यो ओलिंपिक में तीन इवेंट्स में भाग लेंगी। तोक्यो ओलिंपिक से पहले खेले गए आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट में मनु ओसिजेक वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल के फाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
10 मीटर एयर पिस्टल में वह दुनिया के नंबर दो रैंक पर हैं। वहीं 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में वह सातवें पायदान पर हैं। 2019 में उन्होंने सौरभ चौधरी के साथ पांच वर्ल्ड कप गोल्ड और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में सिल्वर मेडल, उनकी क्षमता और प्रतिभा की कहानी खुद कहते हैं।
