अमेरिका ने इस साल जनवरी से अब तक 1,700 भारतीय नागरिकों को देश से वापस भेजा
अमेरिका ने इस साल जनवरी से अब तक 1,700 भारतीय नागरिकों को देश से वापस भेजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत अवैध प्रवास का विरोध करता है और इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ सहयोग कर रहा है।
जायसवाल के मुताबिक, अमेरिका से संभावित डिपोर्टेशन की सूचना मिलने पर भारत सरकार संबंधित लोगों की राष्ट्रीयता की पुष्टि करती है। इससे पहले जुलाई में
