पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह दावा कर रहे हैं कि ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का आशीर्वाद है और वह उनके समर्थन से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री समर्थन वापस ले लेंगे, उसी दिन यह गुट खत्म हो जाएगा। मुखर्जी ने मुख्यमंत्री के 280 विधायकों का समर्थन होने के दावे का भी जिक्र किया।
CPI(M) नेता शतरूप घोष ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें मुखर्जी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘मृत टीएमसी’ बताते सुनाई दे रहे हैं। उनके बयान से राज्य की राजनीति में विवाद शुरू हो गया है।
