मुंबई इंडियंस (MI) ने बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया
मुंबई इंडियंस (MI) ने बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक एनिमेटेड हाथ टीम की कैप पकड़े नजर आ रहा है। IPL 2027 के लिए टीम के नए कप्तान के ऐलान की चर्चा के बीच फैंस इस पोस्ट को रोहित शर्मा से जोड़ रहे हैं।
रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 IPL खिताब जीते हैं। हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद टीम में कप्तानी का पद खाली है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित को कप्तानी सौंप सकती है। हालांकि, टीम ने पोस्ट में कप्तान के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
