रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’ को 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए सबमिट किया गया
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’ को 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए सबमिट किया गया है। वहीं, मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर पहले ही इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजी जा चुकी है।
ऑस्कर में फिल्म भेजने के लिए कई अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग डेडलाइन रखी गई थीं। 4 कैटेगरी की डेडलाइन पहले ही खत्म हो चुकी है। आखिरी जनरल कैटेगरी की डेडलाइन 12 नवंबर है, जिससे ठीक पहले फिल्म सबमिट की गई है।
