Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

बैन हटते ही लौटी ‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ की रौनक, किच्चा सुदीप ने जताया आभार

मुंबई: कर्नाटक में इन दिनों सुपरस्टार किच्चा सुदीप का शो ‘बिग बॉस सीजन 12’ काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12 का घर पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के चलते सील कर दिया गया था। अब डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार के हस्तक्षेप के बाद शो के सेट को दोबारा खोलने की अनुमति मिल गई है। इस फैसले से शो के होस्ट किच्चा सुदीप ने राहत की सांस ली और उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार और अधिकारियों का आभार जताया।

क्या था मामला?
बेंगलुरु के बिदादी इलाके में स्थित जॉलीवुड स्टूडियोज में इस सीजन की शूटिंग चल रही थी। लेकिन कर्नाटक स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (KSPCB) ने हाल ही में स्टूडियो पर छापा मारा और कई पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ा था और बिना अनुमति जनरेटर का उपयोग किया जा रहा था।

इसके बाद बेंगलुरु साउथ डिस्ट्रिक्ट प्रशासन ने पुलिस और KSRP फोर्स की मौजूदगी में स्टूडियो को सील कर दिया। बिजली काट दी गई और बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स को ईगलटन रिजॉर्ट शिफ्ट कर दिया गया। वहां उन्हें सख्त निगरानी में रखा गया, मोबाइल और टीवी इस्तेमाल की अनुमति भी नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *