डूड’ में रजनीकांत की झलक? निर्देशक कीर्तिस्वरन ने बताया असली सच
मुंबई: कीर्तिस्वरन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डूड’ दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। प्रदीप रंगनाथन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, और ममिथा बैजू भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है। फिल्म के निर्माताओं ने अब तक इसके तीन गाने रिलीज किए हैं, जिन्हें दर्शक पसंद कर रहे हैं। हाल ही में निर्देशक ने फिल्म के बारे में कई खास बातें बताई हैं।
रजनीकांत को सोच कर लिखी कहानी
सुधीर श्रीनिवासन के साथ बातचीत में निर्देशक कीर्तिस्वरन ने फिल्म के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने कहा ‘मैं आठ साल तक सुधा कोंगरा का सहायक निर्देशक था। मेरे निर्देशन में बनने वाली यह पहली फिल्म है। निर्माता के साथ पहली मुलाकात में ही कहानी पर सहमति बन गई थी। कहानी लिखते समय, मैं सोच रहा था कि अगर रजनीकांत सर 30 साल के होते तो कैसे दिखते। जब मैंने निर्माताओं को कहानी सुनाई, तो उन्होंने पूछा कि उन्हें किसे लेना चाहिए। मैंने प्रदीप रंगनाथन का नाम लिया। फिल्म की कहानी सुनने के बाद प्रदीप रंगनाथन ने अभिनय करने के लिए हामी भर दी।’
