Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

वेकेशन मूड ऑन! अली-जैस्मीन की अबू धाबी से आईं मस्तीभरी तस्वीरें छाईं सोशल मीडिया पर

मुंबई: टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने अपने वेकेशन की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। अली ने अबू धाबी की मजेदार सफर की तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।

अली का पोस्ट
अली गोनी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ अबू धाबी के वेकेशन की शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अली ने कैप्शन में लिखा, ‘अबू धाबी की मस्ती बहुत याद आ रही है।’ इन तस्वीरों में अली स्कूबी-डू के किरदारों के साथ, एक खूबसूरत हॉल में और जैस्मीन के साथ एक स्पोर्ट्स इवेंट में नजर आए। वहीं एक तस्वीर में वे ‘टीमलैब फेनोमेना अबू धाबी’ के बाहर दोस्तों के साथ पोज देते दिखे और आखिरी तस्वीर में अली वार्नर ब्रदर्स वर्ल्ड के पास मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर इशारा कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *