बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद हो गया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद हो गया है। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भोपाल कोर्ट के जरिए अपने वकील जफर के माध्यम से करीना को लीगल नोटिस भेजा है।
दैनिक भास्कर से बातचीत में अब्बास हफीज ने बताया कि करीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में जो गहने पहने हैं, उनमें एक पेंडेंट और कलगी शामिल है। ये दोनों भोपाल रियासत और राजपरिवार की विरासत का हिस्सा हैं।
