देश

चुनाव आयोग ने शनिवार को SIR के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं नोटिस भेजा

चुनाव आयोग ने शनिवार को SIR के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं नोटिस भेजा।

पुरानी वोटर लिस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक सीएम रेखा और उनके पेरेंट्स की उम्र के बीच फर्क 15 साल से कम था। लेकिन बाद में उन्होंने सही डॉक्यूमेंट्स जमा कर दिए। अब उनका नाम शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में शामिल होगा।

वहीं, केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वोटर रिकॉर्ड को पिछली SIR से लिंक नहीं होने पर नोटिस मिला है। उनकी पत्नी सुनीता, माता-पिता और बेटे को भी नोटिस भेजा गया है।

बाद में चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि नाम सूची में हैं और नोटिस केवल इसलिए जारी किए गए हैं क्योंकि वे पिछली SIR सूची से मेल नहीं खाते थे। अंतिम सूची 4 नवंबर को जारी होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *