देश

दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 11R/29L कल से ऑपरेशन में आ जाएगा

दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 11R/29L कल से ऑपरेशन में आ जाएगा। रनवे को इसी साल फरवरी में रिहैबिलिटेशन के लिए बंद किया गया था। करीब 7 महीने बाद इसे दोबारा चालू किया जा रहा है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने शनिवार को बताया कि रनवे को चालू करने से पहले सभी जरूरी निरीक्षण, वैलिडेशन और रेगुलेटरी मंजूरियां ली गईं।

नए रनवे पर रैपिड एक्जिट टैक्सीवे (RET) बनाया गया है। जिस पर लैंडिंग के बाद विमान की स्पीड कम होते ही यह मुख्य रनवे से बाहर निकल सकता है।

इससे विमान जल्दी रनवे खाली करेगा। अगले विमान के लैंडिंग या टेकऑफ के लिए रनवे जल्दी उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *