Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देश

एम्स को मिला भ्रूण का दान, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई मिसाल होगी कायम

नई दिल्ली । एम्स ने हाल ही में एक ऐसा मेडिकल और सामाजिक कदम उठाया है, जिसने भारतीय चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। 32 वर्षीय वंदना जैन ने पांचवें महीने में गर्भपात हुआ। दुःख के उस पल में, वंदना और उनके पति की एक बहादुरी से भरी पहल की।
दंपति ने भ्रूण को शोध और शिक्षा के लिए एम्स को दान किया। कहा जा रहा है कि ये भारत में पहली बार है जहां भ्रूण दान को औपचारिक रूप से स्वीकार किया है। दधीचि देहदान समिति और एम्स की एनाटॉमी विभाग की टीम ने मिलकर प्रक्रिया को संभव बनाया।
नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (एनओटीटीओ) के डायरेक्टर डॉ अनिल कुमार कहते हैं कि ये डोनेशन एकेडमिक और रिसर्च में बहुत मददगार होगा। इसके द्वारा इंसान के भीतर डेवलेपमेंटल और रेयर डिजीज के इलाज की संभावनाएं खोजी जा सकती हैं।
बता दें कि भ्रूण के अंग-तंत्र जैसे मस्तिष्क, लिवर, बोन मैरो और रक्त जैसी टिश्यूज़ रिसर्च बेस्ड प्रोजेक्ट्स में काम आती हैं। जब हम भ्रूण-टिश्यूज़ का अध्ययन करते हैं, तब हमें ये समझने का मौका मिलता है कि किस समय कौन-सा अंग कैसे विकसित हो रहा है, किस समय किस कोशिका का निर्माण हो रहा है। ये जानकारी मेडिकल छात्रों और अनुसंधानकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *