बेंगलुरु में रविवार को ग्लोबल चेस लीग के फाइनल में गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने एल्पाइन APL पाइपर्स को 7-5 से हराया
बेंगलुरु में रविवार को ग्लोबल चेस लीग के फाइनल में गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने एल्पाइन APL पाइपर्स को 7-5 से हराया। इस जीत में इयान नेपोम्नियाश्ची ने मैग्नस कार्लसन को मात देकर अहम भूमिका निभाई।
दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लसन को लीग में दो दिन में दूसरी हार मिली। कार्लसन इससे एक दिन पहले अलीरेजा फिरोज्जा से हारे थे। इसके बाद फाइनल में उन्हें गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स के रूसी खिलाड़ी नेपोम्नियाश्ची ने हराया।
