Google Analytics Meta Pixel
खेल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी डेब्यू में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 6 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए

15 साल के वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी डेब्यू में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 6 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए, लेकिन इसके बाद बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्लिप में कैच दे बैठे। वैभव अपनी टीम के उपकप्तान हैं।

नॉर्थ ईस्ट जोन के बिश्वोरजीत कोंथौजम ने उन्हें आउट किया। हालांकि, वैभव के जल्दी आउट होने के बावजूद ईस्ट जोन ने दिन का खेल 6 विकेट पर 355 रन बनाकर खत्म किया। सुदीप कुमार घरामी ने 146 और शाहबाज अहमद ने नाबाद 100 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *