फ्रांस के थॉम गिकेल और डेलफिन डेलरू बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत लिया
फ्रांस के थॉम गिकेल और डेलफिन डेलरू बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत लिया है। गिकेल-डेलफिन की जोड़ी इस चैंपियनशिप का गोल्ड जीतने वाली फ्रांस की पहली जोड़ी है।
इस 5वीं सीड जोड़ी ने रविवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टॉप सीड फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग की जोड़ी को 22-20, 19-21, 21-15 से हराया। यह मैच एक घंटे 18 मिनट तक चला।
फ्रांस के एलेक्स लानियर ने जापान के कोडाई नाराओका को हराकर मेंस सिंगल्स का खिताब जीता। कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 एन से यंग ने विमेंस सिंगल्स का टाइटल दूसरी बार अपने नाम किया।
