इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान पर कार्रवाई हुई
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान पर कार्रवाई हुई है। एजबेस्टन में खेले गए आखिरी टेस्ट में टीम के 11 WTC पॉइंट्स काटे गए हैं, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान यह टेस्ट 8 विकेट से हार गया था।
एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान ने 89 ओवर गेंदबाजी की थी। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद टीम को 11 ओवर कम पाया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
