दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू कर दी
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी ने दिल्ली के एयरोसिटी में शॉर्ट कैंप और ट्रायल्स लगाए। इसमें घरेलू खिलाड़ियों की मैच परिस्थितियों में क्षमता परखी गई।
कैंप की कमान पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने संभाली। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास भी इसमें शामिल हुए। वास को टीम का नया फास्ट-बॉलिंग कोच बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
