मनोरंजन

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा पहली बार मां बन गई

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा पहली बार मां बन गई हैं। 40 वर्षीय गागा ने अपने मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया है। खास बात यह है कि दोनों ने अब तक शादी नहीं की है और फिलहाल मंगेतर हैं। Page Six ने इसकी पुष्टि की है। हाल ही में दोनों को उत्तरी कैलिफोर्निया में अपने नवजात बच्चे के साथ देखा गया। तस्वीरों में गागा बच्चे को सीने से लगाए हुए नजर आईं। हालांकि, बच्चे का नाम, जेंडर और जन्म की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *