मनोरंजन

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई। उन्होंने पोस्ट में संगीतकार और गीतकार को क्रेडिट नहीं देने पर प्रोडक्शन हाउस को घेरा।

दरअसल, सलमान खान फिल्म्स ने 2015 में रिलीज हुई ‘हीरो’ की सालगिरह मनाई थी। इस फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

अमाल ने सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @skfilmsofficial के कमेंट सेक्शन में लिखा, “जिसने भी यह पेज या सोशल मीडिया संभाला है, मुझे उस ऑडेसिटी से प्यार है, जो आपने गाने के संगीतकार और गीतकार को छोड़कर दिखाई है।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह अच्छी बात नहीं लगती कि किसी संगीतकार और उसके गीतकार की मेहनत, खून, पसीने और आंसुओं से बने गाने का जश्न मनाया जाए, लेकिन उसके रचनाकारों का सम्मान या जिक्र तक न हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *