गुजरात में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के आयोजन को लेकर हुए विवाद के बीच एक्टर परेश रावल ने इस फैसले का बचाव किया
गुजरात में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के आयोजन को लेकर हुए विवाद के बीच एक्टर परेश रावल ने इस फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि गुजरात भारत का ही हिस्सा है और देश के हर राज्य में ऐसे बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम होने चाहिए।
ANI से बातचीत में परेश रावल ने कहा, “क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? वह भी हमारे अपने देश का हिस्सा है। यह कार्यक्रम गुजरात में क्यों नहीं हो सकता? ऐसे कार्यक्रम गुजरात में भी होने चाहिए। मेरा कहना है कि देश के हर राज्य में ऐसे आयोजन होने चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”
