खेल

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने पहले दिन शतक लगा दिया

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने पहले दिन शतक लगा दिया। उनकी पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 385 रन बना लिए हैं।

किशन 135 गेंद पर 111 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए। कुमार कुशाग्र नाबाद 63 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 144 रन की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पहले सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं उनके ओपनिंग पार्टनर अभिमन्यू ईश्वर ने 72 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *