खेल

नामीबिया में खेली गई टी-20 ट्राई-सीरीज के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 48 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया

नामीबिया में खेली गई टी-20 ट्राई-सीरीज के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 48 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18 ओवर में 157 रन पर सिमट गई।

साउथ अफ्रीक के डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 5 मैचों में 166.18 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए। उन्होंने सीरीज में 15 चौके और 16 छक्के लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *