चीन में चल रहे जूनियर हॉकी एशिया कप में रविवार को भारत और जापान का मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ
चीन में चल रहे जूनियर हॉकी एशिया कप में रविवार को भारत और जापान का मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं, एक अन्य मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 11-1 से हराया।
पुरुषों के मैच में भारत ने पिछड़ने के बाद आखिरी मिनट में गोलकर बराबरी की। कप्तान अनमोल एका ने भारत को हार से बचाया। उन्होंने चौथे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। भारत ने अपने पहले पूल मैच में इंडोनेशिया को 14-0 से हराया था।
