Google Analytics Meta Pixel
खेल

दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में

आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक पांच मैच हुए हैं और पांचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने मुश्किलों से पार पाते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराया। इस जीत में सबसे अहम भूमिका युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने निभाई। उन्होंने 47 गेंद में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली।हालांकि, इस मैच से ज्यादा समीर रिजवी किसी और वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक मिस्ट्री गर्ल के साथ जुड़ी डेटिंग की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया पर इंडो-कनाडाई मॉडल और प्रेजेंटर येशा सागर का नाम उनके साथ जोड़ा जा रहा है। एक रेडिट पोस्ट से शुरू हुई यह चर्चा अब बड़े स्तर पर वायरल हो चुकी है।

कौन हैं समीर रिजवी?

उत्तर प्रदेश से आने वाले समीर रिजवी ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कमाल दिखाया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस ऑक्शन से पहले तक शायद ही कोई समीर को जानता था, लेकिन नीलामी में करोड़पति बन इस खिलाड़ी ने तहलका मचा दिया था। हालांकि, एक साल बाद ही चेन्नई ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद वह 2025 में दिल्ली में गए और इस सीजन भी दिल्ली के लिए ही खेल रहे हैं।समीर को यूपी की टीम में उनकी बल्लेबाजी के लिए दाएं हाथ सुरेश रैना 2.0 कहा जाता है। समीर ने अपने क्रिकेट करियर में सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी आयोजित कई टूर्नामें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *