Google Analytics Meta Pixel
खेल

श्रेयस की चोट ने बढ़ाई टेंशन, पंजाब को करना होगा बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सामने होगी। इस मुकाबले के साथ सीएसके सीजन का अपना पहला मैच जीतने उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट से मुकाबला गंवाया था। सीएसके अब उस हार को भुलाकर नए सिरे से अपना अभियान शुरू करने की कोशिश करेगा। वहीं, पंजाब किंग्स ने 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीन विकेट से मैच अपने नाम किया था।

धोनी डगआउट में रहेंगे मौजूद

सीएसके के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी गुवाहाटी नहीं गए थे क्योंकि वह पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। उनका हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में रहने की संभावना है जिससे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को काफी फायदा मिलेगा। संजू सैमसन सीएसके के लिए अपने पहले मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे और वह इसकी भरपाई करने के लिए बेताब होंगे। सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में डेवाल्ड ब्रेविस की सेवाएं नहीं मिल पाई थी और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह साइड स्ट्रेन से पूरी तरह उबर चुके हैं या नही।

पंजाब को श्रेयस के उपलब्ध रहने की उम्मीद

जहां तक पंजाब किंग्स का सवाल है तो उसने कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल की। उसे ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली के रूप में तीसरे नंबर का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *