भारत और जापान की टीमें दोनों देशों के रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर टी-20 क्रिकेट मैच खेलेंगी
भारत और जापान की टीमें दोनों देशों के रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर टी-20 क्रिकेट मैच खेलेंगी। यह मैच 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में खेला जाएगा।
इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इसमें उप-कप्तान तिलक वर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम भी शामिल हैं।
JCA और BCCI ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की है। इसे ‘सुजुकी कप’ बताया गया है। यह दोनों टीमों के बीच पहला क्रिकेट मैच होगा। दोनों टीमें क्रिकेट मैदान पर कभी आमने-सामने नहीं हुई हैं।
