आईचि-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारतीय ओलंपिक संघ अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा
आईचि-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारतीय ओलंपिक संघ अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा। अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आयोजकों के तय होटलों के बजाय अपनी पसंद का होटल चुनता है, तो खिलाड़ियों के रहने, खाने, स्थानीय ट्रांसपोर्ट और मैच वेन्यू तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी। IOA के CEO रघुराम अय्यर ने कहा कि सभी 36 खेलों के खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।
