भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा है कि भारत हमेशा पाकिस्तान से एक कदम आगे रहा
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा है कि भारत हमेशा पाकिस्तान से एक कदम आगे रहा है। टीम एशिया कप में इस बढ़त को जारी रखना चाहेगी।
दुबई में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एशिया कप का मैच खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए प्रैक्टिस मैच जैसा होगा।
टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ग्रुप A में थाईलैंड और हांगकांग पर 2 जीत के साथ टॉप पर है।
