Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

रणजी ट्रॉफी की आलोचना करना मनोज तिवारी को पड़ा भारी, BCCI ने ठोका जुर्माना

बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान मनोज तिवारी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। संन्यास के बावजूद मुसीबतें मनोज का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। हालही में मनोज ने रणजी ट्रॉफी को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने बीसीसीआई को रणजी ट्रॉफी बंद करने की सलाह दे डाली थी। इसपर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्शन लेते हुए उनपर जुर्माना लगाया है।

मनोज तिवारी ने युवा खिलाड़ियों के आईपीएल को बढ़ावा देने और रणजी ट्रॉफी की गिरती प्रतिष्ठित को लेकर चिंता व्यक्त की थी। जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके इस पोस्ट पर एक्शन लेते हुए यह जुर्माना ठोका है। बोर्ड ने उनपर रणजी ट्रॉफी की आलोचना करने के लिए रणजी मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *