अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम अगले महीने भारत का दौरा करेगी
अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम अगले महीने भारत का दौरा करेगी। उसे यहां 6 जून से एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को होगा।
PTI रिपोर्ट के अनुसार गुवाहाटी में सिलेक्शन कमेटी की बैठक होगी। इसमें जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है। साथ ही रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी चर्चा होगी। देवदत्त पडिक्कल, आकिब नबी और प्रिंस यादव पर भी नजरें रहेंगी। इन खिलाड़ियों ने IPL में अच्छा प्रदर्शन किया है।
