घर छोड़कर क्रिकेट चुना, मुकुल चौधरी की प्रेरणादायक कहानी
आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडेन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर हराकर एक यादगार जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुकाबले के हीरो रहे 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी, जिन्होंने दबाव के बीच नाबाद 54 रन बनाकर हारी हुई बाजी पलट दी।
मुकुल ने दिया संयम का परिचय
182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत लड़खड़ाती रही। स्कोर 104/5 से 128/7 तक पहुंच गया और मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और आयुष बडोनी जैसे प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मैच पूरी तरह केकेआर की पकड़ में नजर आ रहा था। ऐसे मुश्किल वक्त में क्रीज पर आए मुकुल चौधरी ने हालात को समझते हुए संयम और हिम्मत दोनों का परिचय दिया।
शुरुआत में उन्होंने पारी को संभाला, लेकिन जैसे-जैसे आत्मविश्वास बढ़ा, उनके शॉट्स में आक्रामकता भी दिखने लगी। मुकुल ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 27 गेंदों की अपनी पारी में सात छक्के और दो चौके जड़े। उनकी बल्लेबाजी का सबसे खास पल वह रहा, जब उन्होंने मिडविकेट के ऊपर एक जोरदार शॉट खेला, जिसने महेंद्र सिंह धोनी
